घरों तक पहुंचेगा सरकारी बैंक , मिलेगी जमा निकासी सुविधा

चित्र
 अब सरकारी बैंक आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे। इस वर्ष अक्टूबर से ग्राहक घर पर भी नकदी जमा कराने और निकासी की सुविधा ले सकेगें। शुरुआत में 100 शहरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इस काम के लिए अलग से डोरस्टेप बैंकिंग एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। देश के सभी सरकारी बैंक डोरस्टेप बैकिंग सुविधा देगें। घर के दरवाजे पर वित्तीय सेवा हासिल करने के लिए मामूली शुल्क भी देना पड़ेगा। अभी हाल ही में 9 सितंबर को डोरस्टेप बैंकिंग सेवा का अनावरण किया गया।  डोरस्टेप बैकिंग सेवा में वरिष्ठ नागरिक , विधवा , विकलांग, आर्मी स्टाफ , सीआरपीएफ , छात्र , सैलरी वालें कर्मचारी , कारपोरेट ग्राहक , खुदरा दुकानदार , और रेहड़ी पटरी वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कस्टमर केयर , बेव पोर्टल और मोबाइल एप के जरिये ग्राहक डोरस्टेप बैंकिंग सेवा की गुजारिश कर सकता है। अभी चेक बुक हासिल करने और डिमांड ड्राफ्ट व डिपाँजिट रसीद मंगाने जैसी - गैर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध है। डोरस्टेप बैकिंग के तहित सेेवा की मााँँग करते ही एजेंंट के पास इसकी सूचना चली जाएगी। ग्राहक एप या पोर्टल के जरिये यह जानकारी रख सकता है , कि उस वक्त ऐजेंट कहाँ पर है।  अगर क

B व C ग्रुप की सरकारी नौकरियों के लिए अब एक काँमन टेस्ट CET

सरकारी भर्ती प्रक्रिया में सुधार की बड़ी पहल करते हुऐ केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) के गठन को मंजूरी दे दी हैं। इसके तहित अब ग्रुप B और C के नाँँन टेक्निकल पदो पर भर्ती के लिए आवेदकों को एक ही आँनलाईन काँमन एलिजिबिलिटी टेस्ट  (CET) देना होगा। इस टेस्ट के आधार पर वे अलग - अलग विभागों में भर्ती के लिए मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्र होगें। CET में सफल अभ्यर्थी तीन साल सीधे मुख्य परीक्षा दे सकेगा।



 CET की प्रमुख विशेषताएं --

**  राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी साल में 2 बार CET का आयोजन          करेगी।

**  CET के रजिस्ट्रेशन से लेकर परीक्षा व मेरिट लिस्ट सब          आँनलाइन होगी।

**  12 लोकल भाषाओं में दिया जाएगा CET में शामिल            होने का विकल्प।

**  10वी , 12 वी और स्नातक पास आवेदको के लिए होगे        अलग - अलग  टेस्ट।

**  मानक पाठ्यक्रम के आधार पर पूछे  जाएंगे प्रश्न।

**  सुरक्षा के उच्च मापदंड अपनाए जाएंगे। और टेस्ट के            तुरंत बाद नतीजा मिल जाएगा।

**  अधिकतम उम्र सीमा तक कई बार दे सकेगे परीक्षा।

**  CET में सफल अभ्यर्थी 3 साल तक सीधे मुख्य परीक्षा          दे सकेगा।



CET की क्यों आवश्यकता पड़ी --

अभी सरकारी नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों को एक जैसीं पात्रता के बावजूद अलग -अलग भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होना पड़ता है। इससे अभ्यर्थियों पर परीक्षा की फीस से लेकर अन्य कई खर्चों का दबाव पड़ता है। कई बार परीक्षा केन्द्रों तक आना - जाना भी बड़ी चुनौती होती हैं। प्रत्येक परीक्षा में औसतन ढ़ाई से तीन करोड़ अभ्यर्थी बैठते है। अब CET से अभ्यर्थियों और बिभिन्न सरकारी विभागों का खर्च कम होगा और व्यवस्था आसान होगी।


NRA का स्वरूप --

NRA स्वायत्त एजेंसी होगी , जिसका मुख्यालय दिल्ली मे रहेगा। एजेंसी के चेयरमेन का पद केंद्र में सचिव स्तर का होगा। इसके बोर्ड में उन सभी विभागों का प्रतिनिधित्व होगा , जिनके भर्ती बोर्ड को इससें जोड़ा जाएगा।

                                      NRA के लिये केंद्र सरकार ने 1,517.57 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं, जिसे तीन साल में व्यय किया जाएगा। अभी NRA में तीन भर्ती बोर्ड SSC  BANK व RAILWAY को शामिल किया गया हैं। और आगे अन्य केन्द्रीय सेवाओं से जुड़े भर्ती बोर्डो को शामिल किया जाऐगा।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घरों तक पहुंचेगा सरकारी बैंक , मिलेगी जमा निकासी सुविधा

सरकारी नौकरी vs अभियार्थी vs भ्रष्ट अभियार्थी

क्या Railway ने आधी vacancy खत्म कर दी हैं ?