संदेश

India first kisan train लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घरों तक पहुंचेगा सरकारी बैंक , मिलेगी जमा निकासी सुविधा

चित्र
 अब सरकारी बैंक आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे। इस वर्ष अक्टूबर से ग्राहक घर पर भी नकदी जमा कराने और निकासी की सुविधा ले सकेगें। शुरुआत में 100 शहरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इस काम के लिए अलग से डोरस्टेप बैंकिंग एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। देश के सभी सरकारी बैंक डोरस्टेप बैकिंग सुविधा देगें। घर के दरवाजे पर वित्तीय सेवा हासिल करने के लिए मामूली शुल्क भी देना पड़ेगा। अभी हाल ही में 9 सितंबर को डोरस्टेप बैंकिंग सेवा का अनावरण किया गया।  डोरस्टेप बैकिंग सेवा में वरिष्ठ नागरिक , विधवा , विकलांग, आर्मी स्टाफ , सीआरपीएफ , छात्र , सैलरी वालें कर्मचारी , कारपोरेट ग्राहक , खुदरा दुकानदार , और रेहड़ी पटरी वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कस्टमर केयर , बेव पोर्टल और मोबाइल एप के जरिये ग्राहक डोरस्टेप बैंकिंग सेवा की गुजारिश कर सकता है। अभी चेक बुक हासिल करने और डिमांड ड्राफ्ट व डिपाँजिट रसीद मंगाने जैसी - गैर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध है। डोरस्टेप बैकिंग के तहित सेेवा की मााँँग करते ही एजेंंट के पास इसकी सूचना चली जाएगी। ग्राहक एप या पोर्टल के जरिये यह जानकारी रख सकता है , कि उस वक्त ऐजेंट कहाँ पर ह...

लो आ गई किसानों के लिए खुशहाली लाने वाली किसान ट्रेन

चित्र
  भारतीय कृषि की बदहाली की बड़ी बजह यह रही है , कि यहाँ सभी फसलो के उत्पादन पर ध्यान नहीं दिया गया।  इसके अलावा कृषि उपज के भंडारण, विपणन, प्रसंस्करण की ऐकीकृत नीति भी नहीं बन पाई। यही कारण हैं कि कभी आलू , तो कभी प्याज , तो कभी टमाटर सड़को पर फेंके जाते हैं। और कभी - कभी इनके मूल्य इतने ज्यादा हो जाते है कि आम आदमी को लेने पसीना छूट जाता हैं।                                लेकिन अब यह समस्या दूर होने वाली है। भारतीय रेलवे ने देश के एक छोर से दूसरे छोर तक ताजी सब्जी , फल , फूल आदि पहुंचाने के लिए किसान रेल सेवा  शुरू की हैं। गत दिनों पहली किसान पार्सल ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर के बीच चली। यह ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है। एक तरह से यह पटरी पर दौड़ता हुआ कोल्ड स्टोरेज हैं। यह ट्रेन मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी। और 14 स्टेशनों पर रुकेगी। जहाँ छोटे- बड़े सभी किसान अपनी सब्जियों , फलों एवं अन्य खाद्य सामग्री की बुकिंग करा सकेंगे।          ...