संदेश

GST लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घरों तक पहुंचेगा सरकारी बैंक , मिलेगी जमा निकासी सुविधा

चित्र
 अब सरकारी बैंक आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे। इस वर्ष अक्टूबर से ग्राहक घर पर भी नकदी जमा कराने और निकासी की सुविधा ले सकेगें। शुरुआत में 100 शहरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इस काम के लिए अलग से डोरस्टेप बैंकिंग एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। देश के सभी सरकारी बैंक डोरस्टेप बैकिंग सुविधा देगें। घर के दरवाजे पर वित्तीय सेवा हासिल करने के लिए मामूली शुल्क भी देना पड़ेगा। अभी हाल ही में 9 सितंबर को डोरस्टेप बैंकिंग सेवा का अनावरण किया गया।  डोरस्टेप बैकिंग सेवा में वरिष्ठ नागरिक , विधवा , विकलांग, आर्मी स्टाफ , सीआरपीएफ , छात्र , सैलरी वालें कर्मचारी , कारपोरेट ग्राहक , खुदरा दुकानदार , और रेहड़ी पटरी वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कस्टमर केयर , बेव पोर्टल और मोबाइल एप के जरिये ग्राहक डोरस्टेप बैंकिंग सेवा की गुजारिश कर सकता है। अभी चेक बुक हासिल करने और डिमांड ड्राफ्ट व डिपाँजिट रसीद मंगाने जैसी - गैर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध है। डोरस्टेप बैकिंग के तहित सेेवा की मााँँग करते ही एजेंंट के पास इसकी सूचना चली जाएगी। ग्राहक एप या पोर्टल के जरिये यह जानकारी रख सकता है , कि उस वक्त ऐजेंट कहाँ पर ह...

GST रिफंड में हो रहा हजारों करोड़ का झोल

चित्र
GST रिफंड के नाम पर देश भर में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। कई कारोबारी फर्जी कंपनियों के नाम पर हजारों करोड़ का जीएसटी रिफंड ले रहे है। इन मामलो को देखते हुये अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग ( CBIC ) निर्यातकोंं से लेकर घरेलू स्तर के कारोबारियों को नोटिस भेजकर सबाल - जवाब कर रहा है। CBIC के सूत्रों के मुताबिक जीएसटी के मामले में देशभर में कम - से - कम 24 से 25 हजार करोड़ रुपये के घपले की जाँच की जा रही है । कई मामले में जाँच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन कोरोना के चलते कार्रवाई को टाल दिया है। कोरोना काल में GST कलैक्शन में पहले से ही गिरावट चल रही है। ऐसे में कार्रवाई शुरू होने पर कारोबारियों के बीच विपरीत संदेश जाएगा। इससे कलैक्शन भी प्रभावित हो सकता है।  हाँलाकि GST के नाम पर होने वाले घपले को रोकने के लिए सीबीआइसी ने अगस्त में GST रजिस्ट्रेशन के लिये आधार अनिवार्य कर दिया। आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले कारोबारियों के पते का सीबीआइसी अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद ही रजिस्ट्रेशन हो पाएगा। CBIC केे मुुुताबिक जीएसटी जालसाजी के अधिकतर मामलों मेंं जीएसटी दिए बगैर कारोबारी इनप...