घरों तक पहुंचेगा सरकारी बैंक , मिलेगी जमा निकासी सुविधा

चित्र
 अब सरकारी बैंक आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे। इस वर्ष अक्टूबर से ग्राहक घर पर भी नकदी जमा कराने और निकासी की सुविधा ले सकेगें। शुरुआत में 100 शहरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इस काम के लिए अलग से डोरस्टेप बैंकिंग एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। देश के सभी सरकारी बैंक डोरस्टेप बैकिंग सुविधा देगें। घर के दरवाजे पर वित्तीय सेवा हासिल करने के लिए मामूली शुल्क भी देना पड़ेगा। अभी हाल ही में 9 सितंबर को डोरस्टेप बैंकिंग सेवा का अनावरण किया गया।  डोरस्टेप बैकिंग सेवा में वरिष्ठ नागरिक , विधवा , विकलांग, आर्मी स्टाफ , सीआरपीएफ , छात्र , सैलरी वालें कर्मचारी , कारपोरेट ग्राहक , खुदरा दुकानदार , और रेहड़ी पटरी वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कस्टमर केयर , बेव पोर्टल और मोबाइल एप के जरिये ग्राहक डोरस्टेप बैंकिंग सेवा की गुजारिश कर सकता है। अभी चेक बुक हासिल करने और डिमांड ड्राफ्ट व डिपाँजिट रसीद मंगाने जैसी - गैर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध है। डोरस्टेप बैकिंग के तहित सेेवा की मााँँग करते ही एजेंंट के पास इसकी सूचना चली जाएगी। ग्राहक एप या पोर्टल के जरिये यह जानकारी रख सकता है , कि उस वक्त ऐजेंट कहाँ पर ह...

अब नागर शैली में बनेगा भव्य राम मन्दिर

 मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जिनका नाम सुनते ही हर किसी का सिर श्रद्धा से झुक जाता हैं। अब वर्षों बाद उनका भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। मंदिर की भव्यता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है , कि मंदिर के पुराने मौडल को परवर्तित करके अब नया मौडल तैयार किया गया है। जिससे कि मंदिर और भी ज्यादा भव्य बने। 



मंदिर की ऊँचाई में 33 फीट की वृद्धि


पुराने डिजाइन में मंदिर की प्रस्तावित ऊँँचाई 128 फीट थी , किन्तु देश - विदेश के करोड़ों लोगों की मंदिर में गहिन आस्था के चलते मंदिर के डिजाइन को परवर्तित किया गया है। अब मंदिर और भी ज्यादा भव्य बनेगा। और अब मंदिर की नई ऊँचाई 161 फीट होगी।



मंदिर में अब तीन कि जगह पाँच गुम्बद होगे


मंदिर की भव्यता को और भी ज्यादा बढाने के लिए अब मंदिर मे गुम्बदों की संख्या को तीन से बढ़ाकर पांच कर दिया है। राम मंदिर की पाँचों गुम्बदों के नीचें के हिस्से मे चार हिस्से होगे, जिसमे सिंहद्वारा , नृत्यमंडप और रंगमंडप होगी। यहाँ श्रद्धालुओं के बैठने, विचरण करने के लिए स्थान रहेगा।



मंदिर अब 2 नहीं 3 मंजिल का होगा

राम मंदिर के प्रस्तावित नये माँडल में अब भवन की इमारत अब 3 मंजिला होगी , जबकि पुराने माँडल में मंदिर की इमारत 2 मंजिला थी। अब प्रस्तावित मंदिर के तीनों तलो पर गर्भगृह होगा। जिसमें पहले तल के गर्भगृह में रामलला की प्राचीन मूर्ति रखी जाऐगी। दूसरे तल के गर्भगृह में भगवान राम का भव्य राम दरबार होगा। जबकि तीसरे तल के गर्भगृह में भगवान राम के जीवन से जुड़े किसी एक प्रसंग के दर्शन होगे।



मंदिर नागर शैली में बनेगा

प्रस्तावित राम मंदिर प्रसिद्ध नागर शैली में बनेगा। नागर शैली की यह विशेषता होती हैं कि इसमें भवनो का निर्माण केवल पत्थरो को तराशकर ब उनमें ढ़ाचा बनाकर सेट कर दिया जाता है। नागर शैली में भवनों को बनाने में चूना , बालू , सीमेंट का स्तेमाल नहीं किया जाता हैं।


चारों दिशाओं में खुलेंगे चार द्वारा

राम मंदिर परिसर के चार द्वार होगे, जो कि चारो दिशाओ में खुलेंगे। एक द्वारा टेड़ी बाजार की तरफ खुलेगा , दूसरा द्वारा क्षीरेश्वर नाथ मंदिर की तरफ खुलेगा , तीसरा द्वारा गोकुल भवन की तरफ खुलेगा , और चौथा द्वारा दशरथ महल की तरफ खुलेगा। दशरथ महल की तरफ खुलने बाला मुख्य द्वार होगा।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्यों CORONA का स्थाई तौर पर टीका बनाना सम्भव नहीं

# Let's know products with his country Name

सरकारी नौकरी vs अभियार्थी vs भ्रष्ट अभियार्थी