घरों तक पहुंचेगा सरकारी बैंक , मिलेगी जमा निकासी सुविधा
होठों पर मुरली, गले मे पीताम्बर, सिर पर मोर मुकुट लगाये, भगवान कृष्ण जिनका नाम सुनते ही हर किसी का सिर श्रद्धा से झुक जाता है। ऐसे भगवान श्री कृष्ण जिन्होंने अपना सारा जीवन मानव कल्याण के लिये लगाया। उनके द्वारा कही गई एक - एक वाणीं इस मानव जीवन के लिए वरदान हैं।
किन्तु अब समय बदल गया है। अब हमारा समाज आधुनिकता की ओर बड़ रहा है। और ये सही भी है, परिवर्तन संसार का नियम है। कृष्ण भी कहते
है कि - " विनाश ही नये स्रजन की नीव है "
किन्तु आज का युवा इस नये दौर की भागदौड़ में इस तरह खो गया हैं, कि उसके नीति, चरित्र, समाज के प्रति कर्तव्य आदि सब का बिनाश हो रहा है। ऐसे में अगर वह भगवान श्री कृष्ण के द्वारा भगवत गीता में कही गई बातों का अपने जीवन में थोड़ा भी अनुसरण कर ले तो उसे इस भागदौड़ भरे जीवन में शांति, संतुष्टि और सही मायने में जीवन जीने की सीख मिलेगी।
भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गीता में कही गई कुछ बातों अंश
●●● कर्म करो , कर्म के फल में आशक्ति मत रखो।
●●● जीवन न तो भविष्य में है और न हीं अतीत में हैं, जीवन
तो केवल इस पल में है। अर्थात इस पल का अनुभव ही जीवन हैं।
●●● जिनका मिलना निश्चित हो , उन्हें नियति किसी भी रूप में अवश्य मिलाती है।
●●● जो होने वाला है वह होकर ही रहता है और जो नही होने वाला है वह कभी नही होता हैं। ऐसा निश्चय जिनकी बुद्धि में होता हैं, उन्हे चिंता कभी नहीं सताती।
●●● प्रेम से कही बढ़कर त्याग हैं और शोहरत से बढ़कर मानवता है , किन्तु सच्चे और अच्छे रिस्तो से बढ़कर इस संसार में कुछ नही है।
●●● गुरु वही श्रेष्ठ होता है जिसकी प्रेरणा से किसी का चरित्र बदल जाये और मित्र वही श्रेष्ठ होता है जिसकी संगत से रंगत बदल जाय।
●●● उदय किसी का भी अचानक नहीं होता , सूर्य भी धीरे- धीरे निकलता है और ऊपर उठता हैं इसी प्रकार धैर्य और तपस्या जिसमें है , वही संसार को प्रकाशित कर सकता हैं
●●● किसी अच्छे व्यक्ति से अगर कभी कोई भूल हो जाय तो उसे सहिन कर लेना चाहिए , क्योंकि मोती अगर कूड़े में भी गिर जाय तो भी उसकी कीमत कभी कम नहीं होती हैं।
●●● किसी मनुष्य कि वर्तमान परिस्थिति को देखकर उसके भविष्य का उपहास न करें , क्योंकि काल में इतनी शक्ति है कि वह साधारण से कोयले को धीरे-धीरे हीरे में परिवर्तित कर सकता है।
●●● परखता तो वक्त है कभी हालात के रूप में , कभी मजबूरियों के रूप में भाग्य तो वस आपकी काबिलियत देखता है। जीवन में आप किसी से अपनी तुलना मत करो , आप जैसे है सर्वश्रेष्ठ है।
●●● मै किसी का भाग्य नही बनाता , हर कोई अपना भाग्य खुद बनाता हैं। आप आज जो कर रहे हो उसका फल आपको कल प्राप्त होगा।
स्वर्ग में सब कुछ है लेकिन मौत नही ।
गीता मे सब कुछ है लेकिन झूठ नही ।।
दुनिया में सब कुछ है पर सुकून नही ।
आज के इंसान मे सब हैं पर सब्र नही।।
Radhe Radhe
जवाब देंहटाएंI followed it
जवाब देंहटाएं